Breaking News

सीएम योगी से मिले सपना सिंह व पंकज सिंह चंचल, गाजीपुर का सियासी पारा गरम

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह और भाजपा के युवा नेता पंकज सिंह चंचल ने सीएम योगी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस संदर्भ में पंकज सिंह चंचल ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि सीएम योगी के अनुमति मिलने के बाद जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह के साथ हम मुख्‍यमंत्री जी से मिले। मुलाकात के दौरान जनपद के विकास एवं राजनीतिक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। हमने औडि़हार में ओवरब्रिज की मांग की जिससे कि आयेदिन हो रही दुर्घटना में रोक लगायी जा सके। उन्‍होने कहा कि विभिन्‍न राजनीतिक बिंदुओं पर भी सकारात्‍मक चर्चा हुई। पंकज सिंह और सपना सिंह के मुलाकात को लेकर गाजीपुर में सियासी पारा गरम है क्‍योंकि 12 जुलाई को जिला पंचाय अध्‍यक्ष का कार्यकाल समाप्‍त हो रहा है और 8-9 महीने बाद विधानसभा चुनाव का भी बिगुल बज जायेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर का विदेशो में भी जलवा, 98 अंर्तराष्‍ट्रीय अभ्‍यर्थियो ने किया आवेदन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर को शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए बी.टेक. पाठ्यक्रमों …