Breaking News

सोनभद्र: ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्‍कर, चालक की मौत

सोनभद्र। जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार की देर रात ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, घटना में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। रविवार की देर रात एनसीएल कोयला खदान से कोयला लेकर ट्रक चालक वाराणसी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बैरपान पहुंचा तो रेणुकूट की ओर से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अपनी सीट पर बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को कड़ी मशक्कत कर एक घंटे बाद बाहर निकाला। इस दौरान उसका हाथ उखड़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड में राकेश पुत्र विवेकानंद निवासी गौरा मिर्जापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। घटना के दौरान हाईवे पर लंबा जाम लगा गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया।

Image 1 Image 2

Check Also

वाराणसी: आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस आपका प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि बन सकता है सह-शोधकर्ता  : प्रो. मनोज दयाल

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पत्रकारिता एवं जन- संप्रेषण विभाग में सोमवार को “मीडिया …