Breaking News

भदोही: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

भदोही। जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से माधोसिंह निवासी मोहम्मद अफसान (25) की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी निहाल अहमद (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों टाइल्स लेने गोपीगंज बाजार जा रहे थे। इस बीच टोल के पास हादसे का शिकार हो गए। औराई कोतवाली के माधोसिंह निवासी मोहम्मद अफसान पुत्र रमजान और निहाल अहमद पुत्र इकबाल अहमद अपनी बाइक से गोपीगंज बाजार टाइल्स लेने के लिए जा रहे थे। गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल पार करते ही विपरित दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा मो. अफसान ट्रक के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा निहाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल निहाल को सीएचसी गोपीगंज भेजवाया। इधर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक कालीन का कारोबारी था और बाहर रहता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। जिसकी अभी शादी नही हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चयनित छात्र-छात्राओं का मॉनिटर …