Breaking News

BHU में अडानी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत ‘स्टूडेंट आर्ट कॉम्पिटिशन 2026’ का समापन, अहिवासी कला वीथिका में प्रदर्शित हुईं 811 कलाकृतियाँ

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के दृश्य कला संकाय में CII बनारस बिनाले 2026 के अंतर्गत अडानी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत ‘स्टूडेंट आर्ट कॉम्पिटिशन 2026’ का समापन समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। आयोजन के अंतर्गत अहिवासी कला वीथिका में विद्यार्थियों की 811 कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं।समापन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। समारोह में BHU के छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह, दृश्य कला संकाय की संकाय प्रमुख प्रो. जस्मिंदर कौर,  प्रो. मनीष अरोरा विभागाध्यक्ष, व्यवहारिक कला विभाग ,प्रो.ब्रह्म स्वरूप, मूर्ति कला विभाग ,कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आशीष कुमार गुप्ता तथा संकाय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में विद्यार्थियों की कलात्मक उपलब्धियों और उनकी रचनात्मक सहभागिता को विशेष महत्व दिया गया।CII बनारस बिनाले 2026 के अंतर्गत आयोजित इस कला प्रतियोगिता एवं कार्यशाला में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। अडानी ग्रुप के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आवश्यक कला सामग्री एवं आर्ट किट उपलब्ध कराई गईं। विद्यार्थियों ने ‘बनारस: प्रकाश में बुना समय — अतीत, वर्तमान और भविष्य एक चित्र में  विषय के अंतर्गत बनारस की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक पहचान, परंपराओं, जनजीवन और भविष्य की कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।समापन समारोह के अवसर पर अहिवासी कला वीथिका में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों के साथ-साथ दृश्य कला संकाय के शिक्षकों की कलाकृतियों को भी प्रदर्शित किया गया। लगभग 811 कलाकृतियों की इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की विविध कलात्मक दृष्टियों, विचारों और प्रयोगों को एक साझा मंच मिला। प्रदर्शनी ने विश्वविद्यालय में कला-शिक्षा, रचनात्मक संवाद और समकालीन कलात्मक अभिव्यक्ति की व्यापक संभावनाओं को सामने रखा।इस अवसर पर कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर विद्यार्थियों की सहभागिता और उनके द्वारा इतनी बड़ी संख्या में कलाकृतियों का निर्माण एवं प्रदर्शन विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक ऊर्जा और उत्साह की प्रशंसा की तथा इस प्रकार के आयोजनों को उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया।अडानी ग्रुप के सहयोग से आयोजित यह पहल विद्यार्थियों को कला-सृजन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को सार्वजनिक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रही। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की लगभग 841 कलाकृतियों की प्रदर्शनी और 500 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने बनारस की सांस्कृतिक विरासत को युवा कलाकारों की दृष्टि से प्रस्तुत करने के साथ-साथ BHU में कला, शिक्षा और रचनात्मकता के बीच संवाद को भी सुदृढ़ किया।

Image 1

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 16 अक्‍टूबर को आयोजित होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 16 अक्‍टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर …