वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में ‘पदार्थ की चौथी अवस्था: प्लाज्मा’ पर केंद्रित पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन वाराणसी शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रमुख रूप से सनबीम कॉलेज फॉर विमेन (भगवानपुर), सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल (कमच्छा), हैप्पी होम इंग्लिश स्कूल, सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल (आशापुर), सनबीम सनसिटी व अन्य विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्लाज्मा से जुड़े विभिन्न मॉडलों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। प्रदर्शनी के समन्वयक प्रोफेसर रजनीश कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। इसमें देश के विभिन्न महाविद्यालयों व विद्यालयों के विद्यार्थी प्लाज्मा अवस्था के मूलभूत सिद्धांतों के साथ-साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी में इसके उपयोग संबंधी समझ विकसित करेंगे। इस प्रदर्शनी में ‘इंस्टीट्यूट फॉर प्लाज्मा रिसर्च’ (आईपीआर) के वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न रोचक मॉडलों के जरिए बच्चों को प्लाज्मा की अद्भुत दुनिया से परिचित कराया जा रहा है। प्रदर्शनी में आने बाले बच्चो में बहुत उत्साह देखा गया, मुख्याता प्लाज्मा लैंप , क्रेकिल , वरतुअल रियलिटी , जैसे लाइव प्लाज्मा देखने में काफी दिलचस्पी ली है फ्यूज़न प्लाज्मा तथा अपशिस्ट निस्तारण के मॉडल को काफी सराहा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….