Breaking News

गाजीपुर: भारतीय अवाम पार्टी ने किया चुनाव आयोग का समर्थन, कहा- हमें दिल्ली आने पर मजबूर न करें काक्रोच

गाजीपुर। दिल्ली में कांग्रेसियो और काकरोचों के अराजकता ने देश के राजनैतिक दलों को दो धड़ों में बांट दिया है। एक तरफ लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ लोकतंत्र पर अपनी गुंडागर्दी और धमकियों से जबरन कब्जा करने वाले लोग हैं। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आदर्शों पर चलने वाली भारतीय अवाम पार्टी ने चुनाव आयोग के समर्थन में मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व करने राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुँअर नसीम रजा सिकरवार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जाकिर हुसैन विक्की पहुंचे। लोकतांत्रिक प्रणाली पर भरोसा करने वाले लोगों ने चुनाव आयोग जिन्दाबाद के नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का समर्थन किया।हम लोग नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी के अनुयाई है नेता जी हम लोगों के आदर्श है हमारी पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है देश पर आज कुछ अराजकता फैला कर एक प्रतिष्ठित संवैधानिक संस्था को कटघरे में खड़ा किया जा रहा और बोले भाले जनता को गुमराह करके भड़काया जा रहा जो राष्ट्रहित में नहीं तो आज जरूरी है कि नेता जी के विचारों के मध्यम से इस विदेशी सोच को नेस्तनाबूद किया जाए आज सैकड़ों की संख्या में खास कर पसमांदा मुस्लिम महिलाएं नौजवान रहे हम राष्ट्रवादी मुसलमान है हम बंटवारे के समय भी बंटवारे के खिलाफ थे। भारतीय अवाम पार्टी के सुभाषवादी कार्यकर्त्ताओं ने नारा लगाया कि निकलो अब परिवारों से, जंग लड़ो गद्दारो से, काकरोचों भारत छोड़ो, राहुल गांधी इस्तीफा दो, लोकतंत्र पर हमले को लेकर राहुल को गिरफ्तार करो। भारतीय अवाम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुँअर नसीम रजा सिकरवार ने कहा कि यह कोई मजाक चल रहा है कि जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस अराजकता का सहारा ले रही है। चुनाव आयोग ने सही किया ताकि फर्जी वोटरों के बदौलत कोई चुनाव न जीत सके। चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट लोकतंत्र की रक्षा करते है। विदेशियों के इशारे पर काक्रोच और कांग्रेस चुनाव आयोग की विश्वसनियता कम करने का काम कर रही है। ये कभी चुनाव लड़कर जीत ही नही सकते तो ये चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा कर रहे है। चुनाव आयोग पर हमला करना देश की सरकार के खिलाफ युध्द छेड़ने जैसा है। ये अराजकतावादी ऐसे तो किसी सरकार को चलने नही देंगे। जब किसी की सरकार बनेगी तो ये उसको भी गिराने का षड्यंत्र करेंगे। ये चुनाव आयोग को कमजोर कर विदेशियों की एंट्री चाहते है। भारतीय अवाम पार्टी खुलेआम देश को कमजोर करने वालो और देश के खिलाफ साजिश रचने वालो के विरुद्ध सड़क पर उतर कर इनके साथ मुकाबला करेगी। भारतीय अवाम पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जाकिर हुसैन उर्फ विक्की ने कहा कि काकरोच बहुत उत्पात मचा रहे है। काकरोचों के प्रदर्शन से मुसलमानों ने दूरी बना ली है। क्योंकि पसमांदा मुसलमान देश और संस्कृति के पक्ष में है। काकरोचों ने गाली गलौज को संस्कृति बना दिया। ये विदेशी पैसो से दिल्ली को बंधक बनाना चाहते है। हम इनके मंसूबो को ध्वस्त कर देंगे। काक्रोच और कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग को बदनसम करके विदेशियों को फायदा पहुंचना चाहते है। पहले राहुल और प्रियंका को इस्तीफा देना चाहिए। फिर दुसरो की इस्तीफा मांगे। मुसलमान कांग्रेस से सावधान हो जाये ये मुसलमानों को सड़क पर उतार कर मुकदमे में फंसाना चाहते है। अब मुसलमान इनके चक्कर में नहीं आएंगे। भारतीय अवाम पार्टी अपने देश के सम्मान को झुकने नही देगा। मार्च में हेलाल राजन, रफीक अंसारी, सलीम लाला, श्याम गुप्ता , आफताब आलम, अरशद अंसारी, वसीम अंसारी, आफताब, रेशाद अंसारी, गुलाफशा, शाहीन, पाकीजा अंजुम विनोद, कादिर, आकिब, आदिल सिद्दीकी,आतिफ, जावेद सिद्दीकी, आनंद गुप्ता, असद, इश्तियाक सलमानी, सरोज यादव, पप्पू भाई, सुनील राठौर, सागर मौर्य,राजू कुशवाहा, विनोद कन्नौजिया, आसिफ अंसारी आदि लोग शामिल रहे।

Image 1

Check Also

बीएचयू में राष्ट्रीय प्लाज्मा प्रदर्शनी में छात्रों को दी गई महत्‍वपूर्ण जानकारी

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में ‘पदार्थ की चौथी अवस्था: प्लाज्मा’ पर …