Breaking News

भदोही: खड़े ट्रक में घुसी कार, दो की मौत

भदोही। हाइवे पर खड़े भारी वाहनों के कारण शुक्रवार को बड़ी घटना हो गई। कटका गोदाम के समीप दोपहर करीब तीन बजे खड़े ट्रक में कार घुस गई। जिससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार की अगली सीट पर बैठी 27 वर्षीय प्रगति खंडेलवाल और उसके ससुर प्रभात अग्रवाल (63) की निवासी चिलबिला प्रतापगढ़ की मौत हो गई। घटना में मृतका के पति शिवम अग्रवाल घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्रतापगढ़ के चिलबिला निवासी शिवम अग्रवाल अपनी पत्नी प्रगति खंडेलवाल और पिता प्रभात अग्रवाल को वाराणसी इलाज के लिए लेकर गए थे। उपचार के बाद तीनों कार से वापस लौट रहे थे। कटका गोदाम के पास राजमार्ग किनारे पहले से खड़ी ट्रकों की लंबी कतार में उनकी कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इससे प्रगति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि प्रभात अग्रवाल को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक औराई राजेश कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसी महिला के शव को बाहर निकाला।इससे हाइवे के दक्षिणी लेन पर आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस बल ने वाहनों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया। घटना के बाद वहां खड़े वाहनों के चालक ट्रक एवं ट्रेलर लेकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि वाहनों को कब्जे में लिया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

शहरों की छतों पर पवन ऊर्जा से बिजली उत्पादन का नया रास्ता, एमएमएमयूटी के शोधकर्ताओं को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट

गोरखपुर। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती आवश्यकता के बीच मदन मोहन …