Breaking News

बलिया: सीएम योगी ने किया बाढ़ ग्रस्‍त क्षेत्रों का निरीक्षण, पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री

बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलिया पहुंचे और सहतवार थाना क्षेत्र के पकंहा गांव के गलाफरपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे जिले में पहुंचे और करीब ढाई घंटे के दौरे के बाद दोपहर ढाई बजे रवाना हो गए। प्रशासन की ओर से करीब 50 बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार की गई थी, जिन्हें मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली थीं। कार्यक्रम के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। राहत सामग्री वितरण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

जमानिया विधानसभा चुनाव 2027: धनंजय मौर्या पर दांव लगा सकती है बसपा

शिवकुमार गाजीपुर। जमानिया विधानसभा 2027 के चुनाव में बसपा कुशवाहा समाज पर दांव लगा सकती …