Breaking News

चंदौली: संदिग्‍ध परिस्थितियों में गोली लगने से प्रधान पुत्र की इलाज के दौरान मौत

चंदौली। जिले में शहाबगंज थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव निवासी ग्राम प्रधान के पुत्र उत्कर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में कथित तौर पर खुद को गोली मारने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उत्कर्ष की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्कर्ष को सीने के बाईं तरफ गोली लगी थी। घटना के तुरंत बाद परिजन बेहद गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। हालांकि, चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उत्कर्ष की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक छा गया और उनके आवास पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उत्कर्ष अपने पीछे पत्नी छाया सिंह (28 वर्ष), छह वर्षीय पुत्री देवकी सिंह और डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र राम को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत के बाद अबोध बच्चों और पत्नी की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि उत्कर्ष ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति और वजह साफ हो सकेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: 10 कबड्डी खिलाड़ियो का हुआ चयन

गाजीपुर। खेल निदेशालय के निर्देशो के क्रम में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के …