Breaking News

गाजीपुर: 10 कबड्डी खिलाड़ियो का हुआ चयन

गाजीपुर। खेल निदेशालय के निर्देशो के क्रम में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के तत्वाधान में मेजर ध्यानचन्द जी के 121वीं जयन्ती (29 अगस्त) राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के शुभ अवसर पर दिनांक 29 से 30 अगस्त 2026 तक युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत फिट इंडिया मूवमेंट अभियान के माध्यम से इस बार का विषय है खेलेगा भारत, जीतेगा भारत इसमें स्कूल, कॉलेज, दफ़्तर, खेल संस्थाएं और आम नागरिक के साथ मिलकर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जायेंगा। प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गयी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल आज दिनांक 27-08-2026 को प्रातः 10.30 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया, उक्त चयन/ट्रायल जिसमें कुल 50 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया, प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियो में से 10 वेस्ट खिलाड़ियो का चयन किया गया, इस अवसर पर गाजीपुर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अकरम अहमद, कबड्डी प्रशिक्षिका अंजनी वर्मा अजय गुप्ता, तथा क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला कबड्डी चयन/ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Image 1 Image 2

Check Also

चंदौली: संदिग्‍ध परिस्थितियों में गोली लगने से प्रधान पुत्र की इलाज के दौरान मौत

चंदौली। जिले में शहाबगंज थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव निवासी ग्राम प्रधान के पुत्र उत्कर्ष …