Breaking News

आजमगढ़: दो सगी बहनो से दुष्‍कर्म और तीसरी बहन से दुष्‍कर्म के प्रयास का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार

आजमगढ़। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के बहाने दो सगी बहनों से दुष्कर्म और तीसरी बहन से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी गहनी खुर्द निवासी महफूज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर चार-पांच वर्षों तक शोषण करता रहा। अब फूलपुर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को पीड़िता ने थाना फूलपुर में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि महफूज पिछले चार-पांच वर्षों से उनके घर आता-जाता था और स्वयं को तांत्रिक बताकर झाड़-फूंक करता था। घटना के दिन उसने मंत्र-जाप के बहाने पीड़िता के माता-पिता को घर के बाहर बैठा दिया और अंदर झाड़-फूंक के दौरान उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद पीड़िता की दो सगी बहनों ने भी आरोप लगाया कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर उन्हें डरा-धमकाकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। विरोध करने या किसी को बताने पर तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी भी देता था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने आरोपी को बुधवार की रात करीब 11:26 बजे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना फूलपुर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धूमधाम के साथ मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का स्‍थापना दिवस

गाजीपुर। आज ही के दिन 23 जुलाई 1955 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना श्रद्धेय …