Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी: तनाव पर नियंत्रण ही सफलता की पहली सीढ़ी : डॉ. लक्षमन यादव

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट के मानविकी और अनुप्रयुक्त विज्ञान विभाग व्दारा शुक्रवार को”तनाव से सफलता तक (From Stress to Success)”विषय पर एक प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध मनोचिकित्सक एवं काउंसलरडॉ. लक्षमन यादव रहे। अपने संबोधन में डॉ. लक्षमन यादव ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने बताया कि जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम के कारण मस्तिष्क की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, जिससे एकाग्रता में कमी, चिड़चिड़ापन, तनाव और भावनात्मक असंतुलन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी समय का संतुलित उपयोग करें, नियमित योग, ध्यान और सकारात्मक सोच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, तो वे तनाव पर नियंत्रण पाकर अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों से भी अवगत कराया तथा मस्तिष्क की क्षमता का रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टरडॉ. सारिका श्रीवास्तवने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों का मानसिक रूप से स्वस्थ और आत्मविश्वासी होना उतना ही आवश्यक है, जितना उनका शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट होना। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी व्याख्यान विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के दौरानडायरेक्टर फार्मेसी डॉ. बृजेश सिंह, डीन एकेडमिक डॉ. एस.के. शर्मा तथा डीन (सीएसई) डॉ. एल.एस. मौर्यने मुख्य अतिथि डॉ. लक्षमन यादव कोअंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्नभेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसरगौरव कुशवाहाने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धूमधाम के साथ मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का स्‍थापना दिवस

गाजीपुर। आज ही के दिन 23 जुलाई 1955 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना श्रद्धेय …