Breaking News

जौनपुर: दूल्हा हत्याकांड में फरार एक लाख रुपये का इनामिया प्रदीप बिंद ने किया कोर्ट में आत्‍मसमर्पण

जौनपुर। जिले के बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी प्रदीप बिंद ने पुलिस की गिरफ्त से पहले न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस खबर से मृतक दूल्हे आजाद बिंद के परिजनों में मायूसी छा गई। परिवार पुलिस कार्रवाई के जरिये आरोपी की गिरफ्तारी चाहता था। प्रदीप बिंद को न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। एक मई 2026 को खेतासराय थाना क्षेत्र में दूल्हे आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। मामले में हाल ही में भोला राजभर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। आरोपी की रिमांड धारा 91 के तहत पूरी हो चुकी है। मृतक की बहन सौम्या समेत परिजनों और स्थानीय लोगों ने बार-बार गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया था। यह धरना 19 दिनों तक चला था। अभी तक पुलिस प्रदीप बिंद की तलाश नहीं कर पाई थी। इसी बीच प्रदीप बिंद ने आत्मसमर्पण कर दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग द्वारा ‘व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला’ सम्‍पन्‍न

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग द्वारा प्राणी विज्ञान के अध्यापकों के लिए ‘मूलभूत …