Breaking News

आजमगढ़: 50 हजार इनामिया गैंगस्‍टर रब्‍बानी गिरफ्तार

आजमगढ़। थाना बिलरियागंज पुलिस ने 50 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित गैंगस्टर रब्बानी निवासी अयूब नगर कस्बा थाना बिलरियागंज को सोमवार की सुबह सियरहा अंडरपास से गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर मोबाइल चोरी, आबकारी, वाहन चोरी व आयुध अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अभियुक्त रब्बानी अपने अन्य साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह के विरुद्ध पूर्व में थाना बिलरियागंज पर मोबाइल चोरी से संबंधित तीन मुकदमे पंजीकृत हुए थे। इन अभियोगों की विवेचना के दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उनके कब्जे से कुल 06 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। उक्त प्रकरणों में आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों के आधार पर अभियुक्त रब्बानी व उसके साथियों के विरुद्ध गैंग चार्ट का अनुमोदन 26 मई को किया गया था तथा थाना बिलरियागंज पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। सोमवार की सुबह थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा जैगहा चौराहा एवं आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर अभियुक्त रब्बानी महाराष्ट्र से वापस आया है तथा एक्सप्रेस-वे के नीचे वाले रास्ते से कन्धरापुर की ओर जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सियरहा अंडरपास से कन्धरापुर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी की गई। अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अभियुक्त रब्बानी के विरुद्ध मोबाइल चोरी, आबकारी अधिनियम, वाहन चोरी और आयुध अधिनियम से संबंधित कई मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त रब्बानी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 05 सितंबर 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था, जिसे बाद में डीआईजी द्वारा 16 सितंबर को बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया था।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: सभी राष्‍ट्रीयकृत बैंको में जमा है 22 हजार 827 रूपये

गाजीपुर। तिमाही की डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार …