वाराणसी। अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस में विद्यार्थियों के व्यावसायिक एवं बैंकिंग कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित आईसीटी एटोस ट्रेनिंग प्रीमियर बैंकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। तीन सप्ताह तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। समापन अवसर पर अशोका इंस्टीट्यूट की निदेशक डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल करियर के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का अपने व्यावसायिक जीवन में प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि व्यावहारिक एवं उद्योग आधारित प्रशिक्षण विद्यार्थियों के कौशल विकास और बेहतर करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन इंजीनियर संदीप कुमार सिंह एवं गौरव कुशवाहा द्वारा किया गया। वहीं, कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में सुशील कुमार एवं डॉ. कुंजन पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन अवसर पर आयोजकों एवं समन्वयकों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी विद्यार्थियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने आगामी व्यावसायिक जीवन के लिए उपयोगी बताया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….