गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत आवेदक अजय चौहान पुत्र राजेश्वर चौहान निवासी दवालियां थाना रामगढ़ जिला कैमूर (बिहार) द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि वह अपनी पुत्री को इलाज हेतु बरुईन मोड़ स्थित हॉस्पिटल लेकर आया था, जहाँ खेलते-खेलते बच्ची कहीं चली गयी है, काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल रही है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना जमानिया की मिशन शक्ति टीम व चौकी रेलवे स्टेशन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की गयी। अथक प्रयास से उक्त गुमशुदा बच्ची को रेलवे स्टेशन जमानिया से सकुशल बरामद किया गया तथा उसके पिता अजय चौहान को सकुशल सुपुर्द किया गया। अपनी बच्ची को पाकर पिता द्वारा गाजीपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….