Breaking News

गाजीपुर: 20 परीक्षा केंद्रों पर 252 नवसाक्षर ने दी परीक्षा

गाजीपुर। सादात ब्लाक अंतर्गत 20 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित परीक्षा में कुल 252 नवसाक्षर शामिल हुए। यह परीक्षा नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत कराई गई, जिसमें नवसाक्षरों ने पढ़ने-लिखने और बुनियादी ज्ञान से जुड़े अपने कौशल का आकलन कराया।परीक्षा का उद्देश्य साक्षरता अभियान से जुड़े नवसाक्षरों के ज्ञान और उनकी सीखने की प्रगति को मापना है। इसके लिए सभी केंद्रों पर जरूरी इंतजाम किए गए थे। तय प्रक्रिया के अनुसार उत्तरपुस्तिकाओं की जांच होगी। जांच पूरी होने पर परीक्षा में शामिल नवसाक्षरों का पूरा विवरण निदेशालय को भेजा जाएगा। निदेशालय से परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सफल नवसाक्षरों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस परीक्षा के जरिए नवसाक्षरों की साक्षरता क्षमता का आकलन करने के साथ ही उन्हें आगे की पढ़ाई से जोड़ने की कोशिश भी की जा रही है। पीएम श्री विद्यालय सरदरपुर के प्रधानाध्यापक रमेश राय ने बताया कि उनके स्कूल से 17 नवसाक्षरों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।

Image 1

Check Also

विपक्ष गिनता जाए, सरकार नियुक्तियां देती जाएगी- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो कर नहीं …