गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सैदपुर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक सैदपुर के निर्देशन में, दिनांक 20.09.2026 को उ0नि0 ज्ञानेश्वर सिंह मय हमराह रात्रि चीता का० अमित यादव व का० रोहित जायसवाल के साथ देखभाल क्षेत्र, रात्रि गस्त व पेंडिंग विवेचना के सम्बन्ध में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा माहपुर रेलवे स्टेशन के पास से एक वांछित अभियुक्त आमिर हुसैन पुत्र अहमद हुसैन, निवासी ग्राम आशुपुर, थाना बहरियाबाद, जिला गाजीपुर, हाल पता ध्रुवार्जुन, थाना सैदपुर, जिला गाजीपुर, उम्र करीब 20 वर्ष को समय सुबह 06.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 327/2026 धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट में वांछित है। अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर थाना स्थानीय पर दाखिल किया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….