गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा ने देवकली मे पत्रकार वार्ता के दॊरान कहा की पीडीए समाज के लोगो को 2027 मे होने वाले विधानसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एक जूट होकर कार्य करना चाहिए।इसके लिए हर गांव मे बूथ को मजबूत करना होगा। चुनाव बूथ को मजबूत करके ही जीता जा सकता हॆ।प्रदेश मे माहौल तेजी से बदल रहा है और जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। केंद्र और प्रदेश सरकार को छात्र, नौजवान, किसान और मजदूर विरोधी बताया। अपने 10 साल के कार्यकाल में कमजोर तबके के लिए कोई काम नहीं किया है। श्री कुशवाहा ने कहा भाजपा सरकार को संविधान मे विश्वास नही हॆ।सत्ता हासिल करने के लिए समाज के कमजोर वर्ग व पिछङे वर्गो को गुमराह कर वोट तो हासिल किया परन्तु भागीदारी नही दिया जिससे अमीर अमीर होता जा रहा है तथा गरीब वर्ग मंहगाई की दर्द से कराह रहा हॆ।बेरोजगारी चरम सीमा पर हॆ।नॊजवानो को नॊकरी मांगने पर लाठियां मिल रही हॆ। 2027 का विधानसभा चुनाव जीवन मरण का प्रश्न बन गया हॆ।भाजपा ने कुशवाहा समाज का वोट तो हासिल किया परन्तु आबादी के अनुसार भागीदारी नही दिया। कुशवाहा समाज जाग चुका हॆ सबक सिखाने के लिए तॆयार हॆ समय आने पर अपने ताकत का एहसास करायेगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….