Breaking News

पूर्वांचल की हारी हुई सीटों को भाजपा हमें दे, हम उसको जीत में बदल देंगे- कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर  

शिवकुमार

गाजीपुर। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पूर्वांचल न्‍यूज डॉट काम को बताया कि भाजपा गाजीपुर सहित पूरे पूर्वांचल की हारी सीटों को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को दे दें, वह इन सभी सीटों पर जीत दर्ज कराकर भाजपा के झोली में विधायक डाल देगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हमें जिताऊ सीट नहीं चाहिए हम हारी हुई बाजी को पलट देंगे और विजयश्री का माला योगी जी को पहना देंगे। विधानसभा का चुनाव नजदीक आ गया है, पार्टी के वरिष्‍ठ रणनीतिकार लगातार राष्‍ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर, राष्‍ट्रीय महासचिव अरुन राजभर के नेतृत्‍व में मंथन कर रहे हैं। उन्‍होने बताया कि पूर्वांचल के छह मंडल गोरखपुर, बस्‍ती, देवीपाटन, आजमगढ़, वाराणसी व मिर्जापुर मंडल में सुभासपा का लगातार जनसंपर्क अभियान चल रहा है। संगठन को मजबूत कर अब पार्टी चुनाव के रणनीति पर काम कर रही है। उन्‍हाने बताया कि यूपी के पूर्वांचल, मध्‍यांचल और बुंदेलखंड क्षेत्र में सुहेलदेव का लगातार ग्राफ बढ़ रहा है, लोग जुड़ रहे हैं। जल्‍द ही इसका सकारात्‍मक परिणाम सामने दिखेगा। आने वाले समय में भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व से मिलकर हम अपना प्रस्‍ताव रखेंगे कि गाजीपुर सहित पूरे पूर्वांचल में जहां भाजपा कभी नही जीत पा रही है वहां की सीट हमें दें हम उसको जीत में बदल देंगे।

 

Image 1

Check Also

स्‍पोर्ट्स स्‍टेडियम झांसी में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए छह खिलाडि़यो का हुआ चयन

गाजीपुर। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया है कि  प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष की बॉक्सिंग प्रतियोगिता …