Breaking News

स्‍पोर्ट्स स्‍टेडियम झांसी में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए छह खिलाडि़यो का हुआ चयन

गाजीपुर। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया है कि  प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष की बॉक्सिंग प्रतियोगिता दिनांक 01 से 04 अक्टूबर 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम झाँसी में आयोजित की जा रही है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में दिनांक 19-09-2026 को प्रातः 10.30 बजे से नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरा बाज़ार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया, उक्त चयन/ट्रायल्स में 10 बालको ने प्रतिभाग किया, बेस्ट खिलाडियों में से 06 बालको का चयन किया गया। चयनित खिलाडी मंडल पर दिनांक 20-09-2026 को डॉ० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में साय 09.00 बजे तक प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ियो की सूची नीचें अंकित है। इस प्रतियोगिता में श्री वर्मा आनंद चयनकर्ता/मुख्यनिर्णायक के रूप में अपनी सेवा प्रदान कीं, इस अवसर पर गाजीपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला सीनियर पुरुष का बॉक्सिंग ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Image 1

Check Also

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के पर्यावरण संरक्षण में रोलमॉडल बनेंगा लखनऊ विश्‍वविद्यालय- उपराज्‍यपाल दिनेश शर्मा

लखनऊ।  लखनऊ विश्वविद्यालय में एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य विषय जलवायु परिवर्तन के …