Breaking News

गाजीपुर: पीठाधीश्वर भवानी नन्दन यति जी महाराज के प्राकट्य दिवस पर अरुण सिंह ने किया दर्शन-पूजन

गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर पूजनीय श्री भवानी नन्दन यति जी महाराज के प्राकट्य दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ‘नेता जी’ अपने साथियों के साथ हथियाराम मठ पहुंचे। उन्होंने मठ परिसर में स्थित बुढ़िया माई का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह ने पीठाधीश्वर भवानी नन्दन यति जी महाराज को प्राकट्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित कीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पूज्यनीय गुरुजी सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों तथा समाज और क्षेत्र के लोगों के लिए इसी प्रकार परोपकार एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन करते रहें। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुजी का आशीर्वाद क्षेत्र के कोने-कोने में श्रद्धा रखने वाले भक्तों, शुभेच्छुजनों एवं उनके परिवारों पर बना रहे तथा सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो। इस दौरान उदय प्रताप सिंह ‘मास्टर’, मनोज बिंद प्रधान, राजेश सिंह ‘गुड्डू’ प्रधान, शिवांक सिंह प्रधान पुत्र, अभय सिंह, राधेश्याम यादव, ठाकुर प्रवीण सिंह तथा ज्ञानेंद्र सिंह, जिला महामंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री विजय मिश्रा से मिले ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, एक सप्ताह में बनने का दिया आश्वासन

गाजीपुर। बेलसड़ी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल गोंड उर्फ चिंटू शुक्रवार को जाति …