Breaking News

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बीएसपी ने कसी कमर, 23 सितंबर को होगी बैठक

लखनऊ। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर के बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने 23 सितंबर को सभी पदाधिकारी की बैठक बुलाई है. बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे. इसके लिए सभी जिलाध्यक्षों को पत्र भेजकर बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की समीक्षा की जाएगी. साथ ही पार्टी किन मुद्दों को अपना हथियार बना कर जनता के बीच जाएगी इस पर भी मंथन होगा. साथ ही चुनाव में किन मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी और अलग-अलग राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर बसपा का क्या रुख रहेगा, इस पर भी मंथन किया जाएगा. पार्टी अपना चुनावी स्टैंड भी क्लीयर कर सकती है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बैठक में कई सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हो सकती है. वही जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है उनसे चुनावी तैयारियों की जानकारी भी ली जाएगी. वही सभी जिलों के जिलाअध्यक्ष से भी रिपोर्ट ली जाएगी। भतीजा आकाश और ईशान को पार्टी से पद मुक्त करने के बाद अब बैठक में भतीजी दीपिका के राजनैतिक भविष्य पर भी नजर रहेगी. सूत्रों का कहना है कि पार्टी की तरफ से दीपिका को लेकर भी चर्चा हो सकती है. ऐसे में 23 सितंबर की बैठक पर इस लिहाज से भी नजर रहेगी।

Image 1

Check Also

यूपी से 22 सितंबर तक विदा हो सकता है मानसून

लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के असर और अरब सागर से आ रही नमी के कारण शुक्रवार …