Breaking News

गाजीपुर: महिला कल्याण एवं जन उत्थान फाउंडेशन के तत्‍वावधान में आयोजित हुआ जागरुकता सम्‍मेलन, बोले एसपी- संकट के समय पुलिस को करें फोन

गाज़ीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से प्रारंभ किए गए सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जनसेवा एवं समाज कल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए महिला कल्याण एवं जन उत्थान फाउंडेशन द्वारा महिला स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया है। इसी सेवा भावना और जनकल्याण के उद्देश्य से फाउंडेशन द्वारा 18 सितंबर को महिला कल्याण व जागरूकता सम्मेलन एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 का आयोजन किया गया। संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना, सशक्त बनाना एवं आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने महिला कल्‍याण एवं जन उत्‍थान फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामना देते हुए कहा कि जिले की पुलिस इस संस्‍था को हर संभव मदद करेगी। महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरुकता व त्‍वरित न्‍याय के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्‍होने कहा कि महिलाएं एवं बालिका निडर होकर अपनी बात रखें और आपात स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लें। फाउंडेशन की अध्‍यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि संस्था के प्रमुख उद्देश्य

  1. महिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा जागरूकता।
  2. महिलाओं का कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता।
  3. गरीब, जरूरतमंद एवं विधवा महिलाओं का सहयोग एवं सम्मान।
  4. नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता अभियान।
  5. बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ एवं बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन।
  6. युवाओं को तकनीकी ज्ञान, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार मार्गदर्शन।
  7. जरूरतमंद बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण शिविर।

फाउंडेशन समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक सेवा कार्य पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा। महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। संस्था के संरक्षक अखिलेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह जनसेवा का कार्य अनवरत चलता रहेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष कृ‍ष्‍णबिहारी राय, भानुप्रताप सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, काशी क्षेत्र भाजपा, सरिता अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा नेता सिंहासन कुशवाहा, दिनेश कुमार बिंद, रामेश्‍वर तिवारी, फाउंडेशन के उपाध्‍यक्ष पीके सिंह, महामंत्री राजेश रावी, आदि लोग उपस्थित थे।

Image 1

Check Also

बीएचयू के प्रतिष्ठित सांख्यिकीविद् प्रो. राम चंद्र यादव का निधन

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं प्रतिष्ठित सांख्यिकीविद् प्रो. राम …