Breaking News

टीबी उन्मूलन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है” – कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी लखनऊ विश्‍वविद्यालय

लखनऊ। “टीबी उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। निःक्षय मित्र के रूप में टीबी मरीजों को पोषण सहयोग देना मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण उदाहरण है। लखनऊ विश्वविद्यालय अपनी पुरातन सामाजिक सहयोग की संस्कृति के अनुरूप आज फिर समाज के साथ है और हमारे समेकित प्रयासों से भारत से टीबी का उन्मूलन तय है|” यह विचार आज लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर आयोजित “निक्षय मित्र पहल” के अंतर्गत लखनऊ विश्वविद्यालय में पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम में कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कही|  उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति लखनऊ विश्वविद्यालय टीबी मरीजों के उपचार के साथ-साथ उनके पोषण और सामाजिक सहयोग के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा 54 टीबी मरीजों को गोद लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा “निःक्षय मित्र” के रूप में गोद लेने की पहल के तहत पोषण पोटली का वितरण किया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने इन मरीजों के अगले छह माह के पोषण की जिम्मेदारी ली है। इस पहल का उद्देश्य उपचाराधीन टीबी मरीजों को नियमित पोषण सहयोग उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य लाभ में सहायता करना है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय इन मरीजों को स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श भी उपलब्ध करवा रहा है। इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा टीबी जागरूकता और उन्मूलन के लिए एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया. जिसका उद्देश्य लोगों को टीबी उन्मूलन के लिए जागरूक करना है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के माध्यम से विश्वविद्यालय के छात्र विभिन्न विभागों और महाविद्यालयों सहित गोद लिए गए गाँव में जाकर पोस्टर और विशेषज्ञों के द्वारा इस अभियान को जन अभियान बनाने का काम करेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा टीबी जागरूकता, मरीजों को गोद लेने तथा पोषण सहयोग के क्षेत्र में निरंतर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। निःक्षय मित्र पहल के माध्यम से विश्वविद्यालय के शिक्षक टीबी मरीजों के साथ सीधे जुड़कर उनके उपचार की अवधि में पोषण संबंधी सहयोग प्रदान करेंगे। यह पहल टीबी उन्मूलन अभियान में शैक्षणिक संस्थानों और समाज की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में कला संकाय के अध्यक्ष प्रो. अरविंद मोहन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अमिता कन्नौजिया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के निदेशक प्रो. राकेश द्विवेदी,  कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा, भाऊराव देवरस सिविल चिकित्सालय की टीबी इकाई से हमज़ा खान सहित विश्वविद्यालय के वे सभी शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे जिन्होंने निक्षय मित्र के रूप में टीबी मरीजों को गोद लिया है।

Image 1

Check Also

माँ कवलपति हॉस्पिटल, गाज़ीपुर में 76 दीप प्रज्वलित कर मनाया गया पीएम मोदी का 76वाँ जन्मदिवस

गाजीपुर। माँ कवलपति हॉस्पिटल, गाज़ीपुर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस …