गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 13 निर्धारित कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित होने वाले ‘सेवा समर्पण अभियान’ की शुरुआत गुरुवार को विभिन्न सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के साथ हुई। अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान, वृद्धाश्रम, अनाथालय एवं चिकित्सालयों में फल-मिष्ठान वितरण, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा यज्ञ-पूजन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अभियान के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हाल में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के चित्र पर अक्षत-चंदन का तिलक कर दीप प्रज्वलित किया तथा उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र के सम्मान को समर्पित रहे हैं। उनके जन्मदिन को सेवा एवं सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों के माध्यम से मनाना कार्यकर्ताओं के लिए जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है।इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवपूजन राम,जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह,सशांक राय,सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,विश्व प्रकाश अकेला,राजेश पासवान, गोपाल राय, अभिनव सिंह छोटू,अविनाश सिंह, शशांक राय, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवपुरा घाट स्थित साईं मंदिर परिसर एवं घाट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं घाट की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़कर इसे व्यापक जनअभियान का स्वरूप दिया है।पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सेवा और स्वच्छता के कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के बीच सक्रिय सहभागिता और जनसेवा का अवसर है।इस अवसर पर प्रवीण सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, सुमित तिवारी, सरिता अग्रवाल, साधना राय, विनोद अग्रवाल, राजन प्रजापति, लालसा भारद्वाज, रासबिहारी राय, अभिनव सिंह, छोटू, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, नंदू कुशवाहा, ओमकार वर्मा, संतोष वर्मा, रूपेश सिंह, सुशील वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के रक्त कोष विभाग में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, वरिष्ठ भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा एवं मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा की उपस्थिति में हुआ।इस अवसर पर ओमप्रकाश राय ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का पुनीत कार्य है। इससे किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में प्रत्यक्ष योगदान दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़कर मनाने का यह प्रयास युवाओं में सेवा-भावना को मजबूत करता है। स्वस्थ एवं सक्षम लोगों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।अभिनव सिन्हा ने कहा कि युवा शक्ति समाज की सबसे बड़ी ऊर्जा है। रक्तदान के लिए युवाओं का आगे आना सामाजिक संवेदनशीलता और सेवा-भावना का परिचायक है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की नई आशा बन सकता है।भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।शिविर में भाजयुमो महामंत्री अविनाश सिंह, शशांक राय, मनोज सिंह, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, हर्षित सिंह, ऋषभ राय, आशुतोष राय, धर्मेंद्र पांडेय, गौरव श्रीवास्तव सहित पार्टी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सीएमओ डॉ. रामकुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.एन. चौधरी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. के.के. सहित रक्त कोष विभाग के साकेत सिंह, बृजेश शर्मा, सोनू यादव एवं रेनू ने सक्रिय सहयोग किया। जिला कार्यालय पर सजावट , कार्यकर्ताओं के घरों व लाभार्थी परिवारों द्वारा जलाया गया आशीर्वाद दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा जिला कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यालय तथा विभिन्न लाभार्थी परिवारों के घरों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सहभागिता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।भाजपा द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, स्वच्छता, रक्तदान, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण से जोड़कर मनाया गया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….