Breaking News

गाजीपुर: पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव जी के निर्देशन में आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं महान समाजवादी चिंतक बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी गाजीपुर के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया जी महान सामाजिक न्याय योद्धा, अधिवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के वंचित, शोषित, दलित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों और सामाजिक समानता के लिए समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष सामाजिक भेदभाव और असमानता के विरुद्ध था। उन्होंने कहा कि शिवदयाल सिंह चौरसिया जी प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग (काका कालेलकर आयोग) के सदस्य रहे और पिछड़े वर्गों के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनीतिक अधिकारों की मजबूती से पैरवी की। आयोग में उनके योगदान और असहमति मत को पिछड़े वर्गों के अधिकारों के विमर्श में महत्वपूर्ण माना जाता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौरसिया जी का मानना था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय और समान अवसर मिले, तभी लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की भावना सार्थक होगी। उनका जीवन संघर्ष, सामाजिक चेतना और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पण आज भी समाजवादी विचारधारा के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया जी ने कानून के क्षेत्र में भी वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए कार्य किया। राज्यसभा के सदस्य के रूप में भी उन्होंने सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। राज्यसभा के आधिकारिक अभिलेख के अनुसार वे 3 अप्रैल 1974 से 2 अप्रैल 1980 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी गाजीपुर के जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। उपस्थित सभी लोगों ने बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए सामाजिक न्याय एवं समानता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जगदीश कुशवाहा पूर्व सांसद, रामधारी यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, निजामुद्दीन खान, राजेश यादव, जयराम भारती, सदानंद यादव, नंदलाल यादव, डॉ. संजय कनौजिया, पारस यादव, जीवधन यादव, बैजनाथ यादव, अजय तिवारी, सुगु यादव, मुकेश यादव, रविंद्र यादव, दुर्गेश यादव, कृष्ण यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

बीएचयू के प्रतिष्ठित सांख्यिकीविद् प्रो. राम चंद्र यादव का निधन

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं प्रतिष्ठित सांख्यिकीविद् प्रो. राम …