Breaking News

राज्यमंत्री दयालु ने पेश किया इंसानियत की मिसाल, लकवाग्रस्‍त मरीज का कराया इलाज

वाराणसी के 43 वर्षीय अत्यंत निर्धन मरीज को डी12-एल1 स्तर पर रीढ़ की गंभीर चोट के कारण पूर्ण पैराप्लेजिया ;दोनों पैरों में लकवाद्ध हो गया था । आर्थिक तंगी के कारण वह अपना इलाज नहीं करा पर रहा था जिसकी शिकायत लेकर मरीज आयुष मंत्री डॉ0 दयाशंकर मिश्र ’दयालु’ के पास पहुचा। मंत्री द्वारा सूचना मिलते ही ट्रॉमा सेन्टर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मरीज को 4 अगस्त. 2026 को हड्डी विभाग में भर्ती किया । 24 दिनों के उपचार के दौरान डॉ0 शुभम श्रीवास्तव ;एम0एस0 आर्थोद्ध की देखरेख में मरीज को आवश्यक जांच, दवाएं, फिजियोथेरेपी, नर्सिंग देखभाल सहित सभी सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गई । साथ ही मरीज को डिस्चार्ज के उपरांत निःशुल्क व्हीलचेयर भी प्रदान किया गया । प्रो0 अजित सिंह, आचार्य प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष, हड्डी विभाग ने बताया कि आर्थिक रूप से असमर्थ मरीजों को श्रेष्ठ उपचार व पुनर्वास सुविधा देना संस्थान की प्राथमिकता है। संकाय प्रमुख प्रो0 संजय गुप्ता ने चिकित्सकों व नर्सिंग टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान हर मरीज को संवेदनशील व गुणवत्तापूर्ण सेवा देने हेतु प्रतिबद्ध है। इस पहल से क्षेत्र के अन्य जरूरतमंद मरीजों का संस्थान के प्रति विश्वास और मजबूत होगा ।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: धान की फसल पर झुलसा और ब्लास्ट रोग से बचाव हेतु जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने जारी की सलाह

गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार  ने धान की फसल को जीवाणु झुलसा, झोंका और …