गाजीपुर। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन गाजीपुर ने अपने सात सूत्रीय मांगो को लेकर राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से पत्रक भेजा है। एलपीजी वितरको के प्रमुख मांगो में होम डिलेवरी पर 75 रूपये की तत्काल अंतरीम वृद्धि, प्रत्येक केवाईसी पर तेल कंपनिया करें 236 रूपये का भुगतान, एलपीजी वितरको को जबरन एनएफआर, एआरबी बेचने का बाध्य न करें आदि प्रमुख है। पत्रक सौंपते समय पीयूष कुमार राय, आशीष राय, जोगेंद्र सिंह, अमृता राय, शिवा यादव , अम्रेश राय, भोला यादव आदि लोग उपस्थित थे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….