गाजीपुर। मैटिक्स फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड द्वारा ग्राम अमवा, ब्लॉक बाराचवर, जनपद गाजीपुर में ‘उर्वरक की पाठशाला के अंतर्गत किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इन्द्र मुटनेजा (एरिया मैनेजर–वाराणसी), डॉ. दीपक प्रजापति (वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र), मानेजी बंसोडे (टेरिटरी मैनेजर–वाराणसी) एवं अक्षय प्रसाद (एरिया कोऑर्डिनेटर–वाराणसी) ने किसानों को वैज्ञानिक खेती एवं संतुलित पोषण की जानकारी दी। किसानों को मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, मैटिक्स सॉयल टेस्टिंग वैन (MSTV) के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क डोरस्टेप मिट्टी जाँच सुविधा के बारे में जानकारी दी गई, जो विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के किसानों को समर्पित है। इस अवसर पर किसानों को मैटिक्स कृषि बंधु (टोल-फ्री: 08069274800) की जानकारी भी दी गई, जहां किसान फसल संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ सलाह प्राप्त कर सकते हैं। मैटिक्स फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड किसानों की उत्पादकता, लाभप्रदता एवं टिकाऊ कृषि विकास के लिए निरंतर वैज्ञानिक एवं किसान-केंद्रित पहल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….