वाराणसी। सेण्ट्रल हिन्दू ब्वायज स्कूल में संस्कृत दिवस समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ. स्वाति अग्रवाल ने की। समारोह का शुभारम्भ संगीत शिक्षक श्री अभिनव नारायण आचार्य एवं छात्रों द्वारा प्रस्तुत कुलगीत व स्वागत गीत से हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के पुरातन छात्र व धर्मशास्त्रमीमांसा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. माधव जनार्दन रटाटे ने विद्यार्थियों को संस्कृत के वैज्ञानिक महत्व से परिचित कराया। विशिष्ट अतिथि व संस्कृत भारती काशी प्रान्त के अध्यक्ष प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने देववाणी को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया। सारस्वत अतिथि व रणवीर संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनंद जैन ने दैनिक जीवन में संस्कृत उपयोग पर बल दिया। समारोह के दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई, जिन्हें संस्कृत अध्यापिका ज्योति सिंह एवं शिवम शुक्ल ने प्रशिक्षित किया था। समारोह का संचालन कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अर्चना सिंह ने किया। विद्यालय के उप-प्राचार्य महेश चन्द्र जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर समारोह का समापन किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….