Breaking News

गाजीपुर: सीएम योगी का मातृशक्ति के सम्मान में ऐतिहासिक निर्णय- पूर्व मंत्री विजय मिश्रा

गाजीपुर। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के अंतर्गत प्रदेश की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की माताओं-बहनों को UPSRTC की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त किया I इस निर्णय से जिन माताओं की धन अभाव के कारण श्री मथुरा-वृंदावन धाम, श्री विंध्याचल धाम,श्री बाबा विश्वनाथ धाम,श्री अयोध्या धाम आदि की तीर्थ यात्रा की हार्दिक इच्छा नहीं पूरी हो पाती थी उनके लिए तो यह मुंह माँगी मुराद जैसी योजना है।श्री मिश्र ने कहा कि यह केवल निःशुल्क यात्रा की सुविधा नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार का एक संवेदनशील और दूरदर्शी निर्णय है। प्रदेश की बुजुर्ग माताओं-बहनों को अब आवागमन के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आर्थिक कारणों से यात्रा से वंचित रहने वाली महिलाओं के लिए यह योजना एक बड़ी राहत और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनेगी।उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता सत्ता नहीं, सेवा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण है। महिला, गरीब, किसान, श्रमिक और वरिष्ठ नागरिक—हर वर्ग के सम्मान एवं सुविधा को केंद्र में रखकर प्रदेश में जनकल्याण की नई मिसाल कायम की जा रही है।मातृशक्ति का सम्मान, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और उनके जीवन को सुगम बनाना—यही सुशासन की वास्तविक पहचान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के ऐसे निर्णय ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को धरातल पर साकार कर रहे हैं। मातृशक्ति के सम्मान में लिया गया यह निर्णय निश्चित रूप से विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में एक और मजबूत कदम है।

Image 1 Image 2

Check Also

बीएचयू के अभिनव दुबे अंर्तराष्‍ट्रीय सम्‍मान से सम्मानित

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के Institute of Agricultural Sciences (IAS-BHU) के निदेशक प्रो. वी.के. मिश्रा …