वाराणसी। आर्यावर्त फाउंडर के संस्थापक अनुज कुमार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत एक बच्ची आश्री का जन्मदिन गरीब व असहाय बच्चों के बीच अनोखे एवं यादगार अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर जन्मदिन को खास बनाने के लिए विशेष आयोजन किया गया। आश्री के जन्मदिन पर खुशियों और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस आयोजन का उद्देश्य जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर उसे यादगार बनाना था। इस खास मौके पर बच्चों ने आश्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….