Breaking News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्रीकाशी विश्‍वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं। गुरुवार को उनके इस दौरे का दूसरा दिन है। इस मौके पर उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किए। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व अन्य नेता भी मौजूद रहे। इसके बाद ताज होटल में विशिष्टजनों के साथ बनारसी जलेबी कचौड़ी का स्वाद चखा। फिर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गांधी अध्ययनपीठ में जेन-जी के साथ संवाद के लिए पहुंचे। इस कार्यक्रम का नाम युवा संवाद रखा गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नवीन सुबह करीब आठ बजे मंदिर पहुंचें। वह श्रद्धापूर्वक बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किए। यह उनके वाराणसी दौरे का एक प्रमुख और आध्यात्मिक हिस्सा रहा।

Image 1 Image 1

Check Also

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान मुंशी प्रेमचंद जी व जयप्रकाश नारायण की पुण्‍यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी और …