Breaking News

गाजीपुर: सैदपुर के नौचक गांव में मिला 12 फीट का अजगर

गाजीपुर। सैदपुर तहसील के नौचक गांव में बचाऊ यादव के खेत में गुरुवार की सुबह 12 फीट का अजगर मिला। आज सुबह खेत मालिक बचाऊ यादव ने जब अजगर को देखा तो अजगर ने एक नीलगाय के बच्‍चे को निगला हुआ था। जिसकी सूचना तत्‍काल वन विभाग को दी गयी। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्‍क्‍यू कर उसके पेट से नीलगाय के बच्‍चे को निकालकर नदी में प्रवाहित कर दिया और अजगर को बोरे में भरकर अपने साथ ले गयी। अजगर को देखने के लिए खेत में गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गयी थी।

Image 1 Image 1

Check Also

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान मुंशी प्रेमचंद जी व जयप्रकाश नारायण की पुण्‍यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी और …