Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, 53 लोगों ने किया रक्तदान

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के फार्मेसी विभाग की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, वाराणसी के सहयोग से आयोजित शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में करीब तिरपन लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस अवसर पर निदेशक  फार्मेसी डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि फार्मेसी काउन्सिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर नेशनल फार्मेसी सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न आयोजन होने है। इसी कड़ी में आज का रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। निदेशक फार्मेसी ने इस मौके पर कहा कि रक्तदान शिविर उद्देश्य विद्यार्थियों एवं संस्थान के स्टाफ में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें इस पुनीत सामाजिक कार्य के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलता है और लोगों में मानव सेवा की भावना भी मजबूत होती है। शिविर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय की ओर से डॉ. विश्वेश पाण्डेय, चिकित्सक, रमेश चंद्र राय, तकनीकी पर्यवेक्षक, सुश्री संगीता मौर्य, नर्सिंग अधिकारी, प्रियंका गोस्वामी, परामर्शदाता तथा विभांशु, प्रयोगशाला तकनीशियन उपस्थित रहे। चिकित्सा टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच कर रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न कराई और उन्हें रक्तदान से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी। शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रो. सिशांत रवि दिव्य, डॉ. अभिषेक कुमार सहित फार्मेसी विभाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन के दौरान रक्तदान को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: सनशाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा जमानियां के तत्‍वावधान में सड़क सुरक्षा जन जागरुकता अभियान का हुआ आयोजन

गाजीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा जमानियां के द्वारा सड़क सुरक्षा जन जागरुकता अभियान का …