वाराणसी। वडनगर गुजरात से बाइक से काशी आए करीब 500 बाइक यात्रियों का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इसके लिए बुधवार की सुबह से सेवा संकल्प यात्रियों का जमावड़ा होने लगा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में यात्रियों को तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं ढोल-नगाड़ों की आवाज से पूरा परिसर गूंज उठा। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, अशोक चौरसिया, रामसकल पटेल, पूनम मौर्या, प्रदीप अग्रहरी, सौरभ श्रीवास्तव, धर्मेंद्र राय, जगदीश पटेल सह प्रभारी और नीलकंठ तिवारी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यात्रा से पहले चिंता थी कि इतनी बड़ी यात्रा कैसे सफल होगी। आपने सफलता पूर्वक यात्रा पूरी की इसकी शुभकामनाएं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में यात्रियों को तिलक लगाया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन जुड़े। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….