Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में 5जी-6जी संचार की नई तकनीकों से रूबरू हुए ईसीई के विद्यार्थी

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के आईट्रिपल इ (IEEE)स्टूडेंट ब्रांच व्दारा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग के विद्यार्थियों हेतू मंगलवार को विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान का विषय“5जी एवं 6जी संचार के लिए बहु–अभिगम तकनीकें”रहा। इसमें विभाग के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। आभासी माध्यम से आयोजितकार्यक्रम के विशेषज्ञ वक्ताडॉ. सौरभ दीक्षित, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ तथा आईआईटी कानपुर एवं स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रहे। उन्होंने वायरलेस संचार प्रणालियों के विकास तथा वर्तमान एवं आगामी मोबाइल नेटवर्क में उन्नत बहु-अभिगम तकनीकों की भूमिका पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक संचार व्यवस्था में अधिक गति और कम विलंबता वाले संचार के लिए नई तकनीकों का विकास आवश्यक है। 5जी के बाद 6जी संचार तकनीक संचार व्यवस्था को और अधिक उन्नत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को संचार प्रणालियों, संकेत प्रसंस्करण, इंटरनेट ऑफ थिंग्स तथा भविष्य की तकनीकों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी और बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। व्‍याख्‍यान को IEEE की सीनियर मेंबर व निदेशक अशोका डा. सारिका श्रीवास्‍तव ने अपने विचार प्रस्‍तुत करते हुए कहा कि तकनीकी का विकास व विस्‍तार मानव व समाज के उन्नति के लिए किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन छात्रा हर्षिता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुजा सिंह ने किया। इस अवसर पर ईसीई विभागाध्यक्ष इं. प्रदीप कुमार वर्मा, इं.पवन कुमार सिन्हा, इं.ललित कुमार, इं.पंकज विश्वकर्मा, इं.सृष्टि सिंह सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 1

Check Also

वडनगर गुजरात से बाइक से काशी आए 500 यात्रियों का काशी में हुआ भव्य स्वागत

वाराणसी। वडनगर गुजरात से बाइक से काशी आए करीब 500 बाइक यात्रियों का संपूर्णानंद संस्कृत …