गाजीपुर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय अर्श पब्लिक स्कूल, जलालाबाद दुल्लहपुर, गाजीपुर के विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। बीते रविवार को बनारस शहर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि अर्श पब्लिक स्कूल में बच्चों को केवल किताबी शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यार्थियों की रुचि और प्रतिभा को पहचानकर उन्हें संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जाता है। कराटे प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनकी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को पहचानकर शिक्षा, खेल, कला एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाए। विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त यह उपलब्धि केवल अर्श पब्लिक स्कूल के लिए ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व एवं उत्साह का विषय है। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में विद्यार्थी इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….