Breaking News

गाजीपुर: एनएचएम संविदा कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी

ग़ाज़ीपुर। कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आने वाले संविदा कर्मियों का अपनी प्रमुख मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। महिला कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता निभाई।और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए हुंकार भरी। दूसरे दिन गोंडउर बीसीपीएम शिवकुमारी देवी धरने को सम्बोधित करते हुए बोली कि समान कार्य समान वेतन सहित सभी प्रमुख मांगों को जब तक सरकार नहीं मानेगी तब तक हमलोग अपनी आवाज उठाते रहेंगे।उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ दशक से संविदा कर्मी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ के रूप में काम कर रहे हैं। तथा अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।कोविद-19 जैसी वैश्विक महामारी के कठिनतम दौर में भी एनएचएम कर्मचारियों ने अपने जीवन एवं परिवार की चिंता किए बिना प्रदेश की जनता तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा मौजूदा समय में भी टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य टीबी उन्मूलन, गैर संचारी व संचारी रोग नियंत्रण जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक प्रबंधकीय कार्य एवं विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में के एन एच एम संविदा कर्मियों की अग्रणी भूमिका रही है। जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह पत्रक के माध्यम से संगठन की दो प्रमुख मांगों को प्रदेश सरकार से की।जिसमें प्रथम नियमितीकरण तथा दूसरा समान कार्य समान वेतन व वर्तमान वेतन में वृद्धि की मांग की। इसके साथ ही साथ संविदा कर्मियों को चिकित्सा की इलाज हेतु कैशलेस के सुविधा महंगाई भत्ता व ग्रेच्युटी का लाभ की सुविधा मिलनी चाहिए।धरना प्रदर्शन में ए एन एम प्रिया पांडेय, डॉ एस के साहनी,भारतभूषण श्रीवास्तव बाराचवर, रियाज सुल्तान बीसीपीएम मरदह , सोनू शर्मा ऑपरेटर जमानिया, विशाल राय करण्डा, सन्दीप पाण्डेय जमानिया,मिथिलेश कुमार सिंह ,संजय यादव, अभिषेक राय, समा परवीन, डॉ आर के वर्मा,डॉ अभिषेक यादव,ऋषि यादव,रोमा मिश्रा देवकली, सरोज बाला चौधरी, ज्योत्स्ना राय,डॉ सूफिया , अमृता राय,विमला स्वर्णकार,राधेश्याम, अनिल,सुनील, आशीष श्रीवास्तव, डेज़ी कुमारी, ममता कुमारी आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 1

Check Also

सेवा संकल्प अभियान में अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी के वर्किंग मॉडल को मिला प्रथम स्थान

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के …