Breaking News

गोपीनाथ पीजी कॉलेज, गाजीपुर को मिली बड़ी उपलब्धि, अब एम.एस-सी कम्प्यूटर साइंस व माइक्रोबायोलॉजी की मिली मान्यता

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध गोपीनाथ पीजी कॉलेज ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय को अब एम.एस-सी (कम्प्यूटर साइंस) एवं एम.एस-सी (माइक्रोबायोलॉजी) संचालित करने की मान्यता प्राप्त हो गई है। इसके साथ ही गोपीनाथ पीजी कॉलेज जनपद का पहला ऐसा महाविद्यालय बन गया है, जहाँ विद्यार्थियों को इन दोनों विषयों में स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।महाविद्यालय में इससे पूर्व एम.एस-सी प्राणी विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित की मान्यता पहले से उपलब्ध है। अब कम्प्यूटर साइंस और माइक्रोबायोलॉजी विषयों के जुड़ जाने से विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को जिले में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।स्नातक स्तर पर महाविद्यालय में बी.एस-सी वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, प्राणी विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस एवं माइक्रोबायोलॉजी विषयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। वहीं बी.ए. में हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति शास्त्र, गृह विज्ञान एवं मनोविज्ञान विषय संचालित हैं।स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए. में हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति शास्त्र एवं गृह विज्ञान विषयों में प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में बी.कॉम, एम.कॉम, बी.एड., डी.एल.एड. एवं एम.एड. पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुधा त्रिपाठी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश प्रक्रिया वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समर्थ (Samarth) पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। पोर्टल बंद होने के बाद किसी भी प्रकार का प्रवेश संभव नहीं होगा।उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना यथाशीघ्र समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्राचार्या ने विश्वास व्यक्त किया कि गोपीनाथ पीजी कॉलेज आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

 

Image 1 Image 2

Check Also

शहरों की छतों पर पवन ऊर्जा से बिजली उत्पादन का नया रास्ता, एमएमएमयूटी के शोधकर्ताओं को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट

गोरखपुर। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती आवश्यकता के बीच मदन मोहन …