गाजीपुर। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को सादात विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर में कक्षा आठ की छात्रा आंचल को सांकेतिक रूप से एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनाया गया। इस पहल से छात्रा को विद्यालय की जिम्मेदारियों से रूबरू होने और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।एक दिन की सांकेतिक प्रधानाध्यापिका के रूप में आंचल ने विद्यालय की सभी कक्षाओं में बच्चों को अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से समय पर विद्यालय आने की अपील की। साथ ही स्वयं स्वच्छ रहने और विद्यालय परिसर को भी साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।मध्याह्न भोजन अवकाश से पहले आंचल ने मिड-डे-मील को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। जांच के बाद उन्होंने अन्य बच्चों को भोजन करने की अनुमति दी। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक दिन की सांकेतिक प्रधानाध्यापिका के रूप में आंचल ने विद्यालय के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने का प्रयास किया। इस तरह की गतिविधियों से छात्राओं को जिम्मेदारियों को समझने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता है।इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष बेचई राम,सहायक अध्यापक सतिराम राम, सोनू खरवार,जैनब रहमान, पूजा मिश्रा, अनीता यादव, रुखसाना, ऋचा मद्धेशिया, पूनम यादवऔर गीता देवी उपस्थित रहीं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….