Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय में LU Cup अंतर-महाविद्यालयीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का कुलपति ने किया उद्घाटन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रांजपे पवेलियन ग्राउंड में आज LU Cup Inter-Collegiate T-20 Cricket Tournament 2026 का भव्य उद्घाटन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। यह टूर्नामेंट विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को अपनी क्रिकेट प्रतिभा प्रदर्शित करने, खेल कौशल को निखारने तथा आपसी समन्वय और खेल भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा। कुलपति का स्वागत क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य ने किया इस मौके डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. अमिता कन्नौजिया, क्रीड़ा परिषद के मार्शल प्रो. ओ पी शुक्ला, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी, इस टूर्नामेंट के संयोजक प्रो. मोहम्मद तारिक़, सह संयोजक डॉ शरद चौरसिया, प्रो. प्रतिभा राज, डॉ सुभान आलम, डॉ रजनीश यादव, डॉ एस. ए. अल्वी इतियादी कई शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। टूर्नामेंट का पहला मैच लखनऊ विश्वविद्यालय के ग्राउंड पर एल यू गंगा एवं एल यू लायन सीतापुर के बीच खेला गया जिसमें यल यू गंगा ने 130 रन से जीत दर्ज की जिसमे कप्तान आदित्य प्रताप सिंह ने 84 रन की शानदार पारी खेली।जबकि दूसरा मैच एल यू एवरेस्ट एवम एल यू पैंथर लखीमपुर के बीच खेला गया जिसमे एल यू एवरेस्ट ने जीत दर्ज की। वही पूल B के मैच आर. यस. जी. LDA अलीगंज क्रिकेट अकादमी में खेले जा रहे है पहला मैच एल यू अरावली एवम एल यू रायबरेली के बीच खेला गया जिसमें एल यू अरावली ने बहुत ही आसान तरीके से जीत दर्ज की वही दूसरा मैच यल यू चीता एवं एल यू टाइगर हरदोई के बीच खेला गया जिसमें एल यू चीता ने 100 रन से शानदार जीत दर्ज की। क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य ने बताया कि LU Cup Inter-Collegiate T-20 Cricket Tournament 2026 का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य विश्वविद्यालय में क्रिकेट सहित अन्य खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों के बीच खेल संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करना है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: पत्रकारों पर हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ पत्रकार संगठनों में आक्रोश, पीएम के नाम सौंपा पत्रक

गाजीपुर। हरियाणा पुलिस द्वारा ‘हिंदी खबर’ और ‘लिविंग इंडिया’ के संपादकों अतुल अग्रवाल ,सौरभ उपाध्याय, …