Breaking News

गाजीपुर: ग्राम कटरिया में कुपोषण के खिलाफ जंग: सचिव पवन पांडेय ने नौनिहाल को सौंपा पोषाहार

गाजीपुर।  स्थानीय क्षेत्र के कटरिया गांव में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकारी और प्रशासनिक स्तर पर प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को  कटरिया गावं  में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान सचिव पवन पांडेय ने स्वयं पीड़ित परिवार के बीच पहुँचकर कुपोषित बच्चे के परिजनों को विशेष पोषाहार (न्यूट्रिशन बास्केट) भेंट किया। इस किट में बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व शामिल हैं।परिजनों को दी गई पोषण संबंधी सलाहपोषाहार वितरण के साथ-साथ सचिव पवन पांडेय और उपस्थित आंगनवाड़ी व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बच्चे की माता और परिवार के अन्य सदस्यों को स्वच्छता एवं सही खान-पान के प्रति जागरूक किया। सचिव ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य ही हमारे समाज की असली पूंजी है। ग्रामीण क्षेत्रों से कुपोषण को पूरी तरह समाप्त करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।क्षेत्रीय महिलाओं ने की पहल की सराहना इस मौके पर स्थानीय महिलाओं और आंगनवाड़ी कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस प्रशासनिक संवेदनशीलता की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के सीधे जुड़ाव और समय पर मिलने वाली मदद से बच्चों के स्वास्थ्य स्तर में तेजी से सुधार आएगा इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रेशमा परवीन सहायिका कुसुम वर्मा सकीना खातून इत्यादि मौजूद थी।

Image 1 Image 2

Check Also

प्रयागराज जं.-बनारस-सूबेदारगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी के बढ़ाए गए फेरे  

वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा रक्षा बन्धन त्यौहार के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान …