वाराणसी। वरिष्ठ सर्जन प्रो. पुनीत, जनरल सर्जरी विभाग, चिकित्सा विज्ञान संस्थान को सर सुन्दरलाल चिकित्सालय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का नया चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आज सम्पन्न विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में इस नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई। चयन समिति की अनुसंशा के आधार पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने प्रो. अजीत सिंह, ख्याति प्राप्त अस्थि रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा विज्ञान संस्थान को ट्रॉमा सेंटर का नया आचार्य प्रभारी नियुक्त किया है। गौरतलब है कि 8 जुलाई, 2026 को सर सुन्दरलाल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक पद हेतु साक्षात्कार तथा ट्रॉमा सेंटर के आचार्य प्रभारी के पद पर नियुक्ति हेतु चयन समिति के समक्ष इण्टरेक्शन हुआ था। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने प्रो. कैलाश कुमार द्वारा सर सुन्दरलाल चिकितसालय के चिकित्सा अधीक्षक के रुप में पूर्व में दी गयी सेवाओ तथा प्रो. सौरभ सिंह द्वारा ट्रामा सेन्टर के आचार्य प्रभारी के रुप में दिये गये योगदान हेतु उनके कार्यो की सराहना की है। प्रो. पुनीत तथा प्रो. अजीत सिंह ने आज अपरान्ह अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….