Breaking News

जौनपुर: शादी करने जा रहे दूल्‍हे को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर की हत्‍या  

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में शुक्रवार की रात अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने शादी करने जा रहे दूल्हे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि जब तक वह कुछ समझ पाता, बदमाश गोली मारकर जौनपुर की तरफ भाग निकले। घर से पांच किमी दूर दूल्हे की हत्या के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर देर रात तक सर्किल के सभी थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। घटना के कारण को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडौर गांव निवासी आजाद बिंद (25) पुत्र रामलखन बिंद की बरात 10 किमी दूर खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर जमदहां गोरखनाथ बिंद के घर जा रही थी। बरात करीब पांच किमी दूर आगे बादशाही बाजार पहुंची थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर दूल्हे की गाड़ी रोकी और तमंचे से तीन राउंड फायरिंग की, जो दूल्हे को लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बरात में शामिल लोग जब तक कुछ समझ पाते हमलावर जौनपुर की तरफ भाग निकले। वहीं, गोली लगने से दूल्हा खून से लथपथ होकर गिर पड़ा, जिसे आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जिलाधिकारी ने सुनीं व्‍यापारियों की समस्‍याएं

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन की बैठक दिनांक 20.07.2026 को अपरान्ह 5.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार …