Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर IEEE WIE Day 2026 का हुआ आयोजन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी), गोरखपुर में IEEE Women in Engineering (WIE) Day 2026 के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम एवं पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, नैतिक उत्तरदायित्व तथा सतत विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर सार्थक विमर्श करना था।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने कहा कि आज महिलाएं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय एवं पुरस्कार विजेता उपलब्धियां अर्जित कर रही हैं, जिनका सम्मान और उत्सव मनाया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे प्रौद्योगिकी का उपयोग समाज के व्यापक हित एवं मानव कल्याण के लिए करें।इसके उपरांत आयोजित पैनल चर्चा में स्टेलेनबोश विश्वविद्यालय, दक्षिण अफ्रीका की प्रो. एनी चिम्पांगो ने तकनीकी नवाचार और नैतिक उत्तरदायित्व के मध्य संतुलन स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। टीआईईटी, पटियाला की प्रो. शालिनी बत्रा ने सफल तकनीकी नेतृत्व के आवश्यक गुणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि असफलताओं से सीखकर निरंतर आगे बढ़ना ही प्रभावी नेतृत्व की वास्तविक पहचान है। वहीं आईआईटी रुड़की की प्रो. प्रेमलता जीना ने सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीक स्वयं भी स्थिरता (Sustainability) की दिशा में अग्रसर है तथा प्रौद्योगिकी और सतत विकास एक-दूसरे के पूरक हैं।कार्यक्रम में विद्युत अभियंत्रण विभागाध्यक्ष प्रो. प्रभाकर तिवारी ने सभी अतिथि विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके व्यावसायिक विकास में IEEE की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिखा सिंह ने किया तथा पैनल विशेषज्ञों का परिचय उपस्थित प्रतिभागियों से कराया। अंत में डॉ. ज्योति शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जूनियर बालक की बाक्सिंग प्रतियोगिता के खिलाडि़यों के लिए 6 जुलाई को होगा ट्रायल

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक की बाक्सिंग प्रतियोगिता दिनांक 10-07-2026 से 13-07-2026 तक जनपद …