गाजीपुर। एक होटल में रोटरी क्लब गाजीपुर ने अपना 72वां तथा इनर व्हील क्लब गाजीपुर ने अपना 35वां संयुक्त पदग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं व रो० विनीता सिंह को रोटरी क्लब तथा डॉ. नामिषा जायसवाल को इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष पद का शपथ दिलाया। पदग्रहण समारोह कार्यक्रम में रोटरी क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल तथा निवर्तमान सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा ने वर्ष 2025-26 के अपने कार्यकाल में किये गए सामाजिक कार्यों से सभी को अवगत कराया। गत वर्ष 2025-26 में उनके कार्यकाल में बेहतरीन आपसी सामंजस्य व सहयोग के लिए रो० विनीता सिंह, रो० डॉ. उमेश चन्द्र राय सहित रो० अरबिंद कुमार शर्मा, रो० सैयद जीशान जिया, रो० असित सेठ, रो० विनय कुमार सिंह, रो० सी.पी. चौबे, रो० विनीत चौहान, रो० संजय राय, रो० डॉ. सानंद सिंह, रो० संजर नासिर व रो० राजेश प्रसाद को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया | इसके अतिरिक्त नेत्र परीक्षण तथा ऑपरेशन शिविर के लिए सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक रो० डॉ0 सानंद सिंह को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त रो० बरुन कुमार अग्रवाल ने रोटरी क्लब गाजीपुर के आधारस्तंभ व संस्था के नीवं माने जानेवाले संस्था के वरिष्ठतम सदस्य को उनके कुशल नेतृत्व, अद्वितीय कार्यशैली, समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने में निपुणता, अनुशासनप्रियता, समाजसेवा में सदैव बढ़-चढ़कर आगे रहने के लिए डायरेक्टर क्लब सर्विस रो० संजीव कुमार सिंह को स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्र से समानित किया। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष रो० विनीता सिंह तथा सचिव रो० सुमन सर्राफ को विधिवत तरीके से रोटरी कॉलर पहनाकर एवं मुख्य अतिथि के हाथों रोटरी इंटरनेशनल का आधिकारिक चार्टर सौंप कर अधिकारिक रूप से अध्यक्ष तथा सचिव का उत्तरदायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो० विनीता सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि रोटरी क्लब गाजीपुर के 72 वर्षों के इतिहास में महिला अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें गर्व है | उनके नेतृत्व में रोटरी क्लब अपने परम्परागत सामाजिक कार्यों के अतिरिक्त जनहित से सम्बन्धित नए परियोजनाओं पर कार्य करेगी ताकि समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो सके | उनका प्रयास रहेगा कि आगामी सत्र में अधिक से अधिक समाज कल्याण के कार्यों को अमल में लाया जाये | उन्होंने मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डॉ संगीता बलवंत सहित उनके पति डॉ. अवधेश कुमार को को रोटरी पिन पहनाकर रोटरी क्लब गाजीपुर के मानद सदस्य के तौर पर क्लब में शामिल किया | इसके अतिरिक्त भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबन्धक जी.के. सिंह, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय महा प्रबन्धक विनय शंकर, व्यवसायी अरविन्द सिंह, दामिनी सिंह तथा डॉ. शिवम् राय को रोटरी पिन पहनाकर रोटरी क्लब गाजीपुर की सदस्यता प्रदान की गयी | अपने कार्यकाल के प्रथम दिवस 01 जुलाई को रो० विनीता सिंह ने एक तरफ जहाँ डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब के सभी छः डॉक्टर सदस्यों रो० डॉ. राजेश सिंह, रो० डॉ. यू.सी. राय, रो० डॉ. राजेश राय, रो० डॉ. जे.एस. राय, रो० डॉ. स्वतंत्र सिंह एवं रो० डॉ. बीटी सिंह को अंगवस्त्र तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया वहीँ दूसरी तरफ सी.ए. दिवस पर क्लब के सी.ए. रो० सैयद जीशान जिया को अंगवस्त्र तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम के दौरान रो० विनीता सिंह ने मुख्य अतिथि डॉ. संगीता बलवंत तथा विशिष्ठ अतिथि डॉ. अवधेश कुमार को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट किया | इसके अतिरित होटल नन्द रेजीडेंसी के महा प्रबन्धक अशोक दुबे को उनके सहयोग के स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अवसर पर इनर व्हील क्लब की निवर्तमान अध्यक्षा राजश्री सिंह ने वर्ष 2025-26 में उनके क्लब द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों से अवगत कराया | उन्होंने बेहतरीन सहयोग के लिए क्लब की सदस्या विनीता सिंह, मंजू सेठ, सुमन सर्राफ, साक्षी जयसवाल, डॉ. नामिषा जयसवाल, रूबी संजर, सरिता सेठ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया | उन्होंने बताया कि आगामी सत्र में डॉ. नामिषा जयसवाल तथा साक्षी जयसवाल इनरव्हील क्लब गाजीपुर में क्रमशः अध्यक्ष तथा सचिव पद के उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगीं | इनरव्हील कि नव निर्वाचित अध्यक्षा डॉ. नामिषा जयसवाल ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा कि उनकी क्लब अपने नियमों का पालन करते हुए कार्य करते रहेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष तथा सभिव दोनों ही पदों पर महिला प्रत्याशी के चयनित किये जाने पर बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं पुरुष के साथ कंधे से कन्धा मिलकर कार्य कर रही हैं | उन्होंने अपने उद्बोधन में रोटरी क्लब के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि निःसंदेह रोटरी क्लब तथा इनर व्हील क्लब शुरू से ही सामाजिक हित के कार्यों में बढ़-चढ़कर काम करते आई है और उनके इस पुनीत कार्य में उनका पूरा सहयोग मिलता रहेगा | कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रो० संजीव कुमार सिंह ने निवर्तमान अध्यक्ष रो० बरुनकुमार अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेट कर उनके कार्यों की सराहना की | कार्यक्रम का संचालन रो० उमेश चन्द्र राय ने तथा स्वागत भाषण रो० विनय कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का परिचय रो० संतोष कुमार वर्मा ने कराया | कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन रो० संजीव कुमार सिंह ने किया | अपने धन्यवाद ज्ञापन में उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पदग्रहण समारोह में रोटरी क्लब के सभी सदस्य तथा इनरव्हील क्लब की सदस्या अपने परिजनों व मित्रों के साथ उपस्थित थीं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….