Breaking News

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के अध्‍ययन परिषद के संयोजक बने डा. मनोज सिंह  

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,जौनपुर की कुलपति एवं वैज्ञानिक प्रो. वंदना सिंह के आदेश से मनोविज्ञान विषय के अध्ययन परिषद ( Board of Studies of Psychology) का नवीन गठन किया गया है। अनुदानित स्नातक एवं अनुदानित परास्नातक मनोविज्ञान विभाग, पी.जी. कॉलेज, गाज़ीपुर के विभागाध्यक्ष/विभाग प्रभारी डॉ. मनोज कुमार सिंह को अध्ययन परिषद का संयोजक नियुक्त किया गया है।विशेष उल्लेखनीय है कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं चेयरमैन- कार्मिक प्रबंधन और औद्योगिक संबंध (Professor & Chairperson, Placement Cell, PMIR) प्रो. संदीप कुमार और दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. धनंजय कुमार को विश्वविद्यालय के अध्ययन परिषद का बाह्य सदस्य नामित/नियुक्त किया गया है। अध्ययन परिषद में आंतरिक सदस्य के रूप में मनोविज्ञान विषय के विद्वान सहायक आचार्यगण डॉ. रविशंकर वर्मा, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. दया सिंधु और डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव हैं। अध्ययन परिषद के संयोजक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि नवीन अध्ययन परिषद  विश्वविद्यालय, अध्यादेश और परिनियमावली द्वारा निर्धारित और प्रदत्त कार्य करने के अलावा विशेष रूप से पाठ्यक्रम को अद्यतन एवं व्यावहारिक करने तथा युवा पीढ़ी को मनोविज्ञान विषय से जोड़ने पर कार्य करेगी।युवाओं के लिए मनोविज्ञान विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात् शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में रोज़गार और सेवा के बहुत अवसर हैं।मानव संज्ञान, संवेग और व्यवहार की अच्छी उच्च शिक्षा और समझ व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवन कौशल को विकसित करते हुए एक सफल, स्वस्थ और खुशहाल जीवन निर्मित करती है तथा व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट सेवा के योग्य बनाती है।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय में 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पुनः शुरू होगी डी.लिट., डी.एससी. और एल.एल.डी. की प्रवेश प्रक्रिया

लखनऊ। उच्च शिक्षा और उच्च स्तरीय अनुसंधान के क्षेत्र में एक युगांतकारी निर्णय लेते हुए …