Breaking News

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन का युवा नेता आदित्‍य सिंह ने किया स्‍वागत

गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता आदित्‍य सिंह ने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन का राजधानी में स्‍वगात किया। ज्ञातव्‍य है कि शनिवार को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर पहली बार लखनऊ आये थे। युवा कार्यकर्ताओं ने उनका एयरपोर्ट से लेकर शहर तक भव्‍य स्‍वागत किया। कई किलोमीटर लंबी रैली निकाली गयी। प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम के बाद राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन युवा कार्यकर्ताओं से मिले। इसी क्रम में भाजपा के युवा नेता आदित्‍य सिंह ने उनका स्‍वागत किया। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन ने आदित्‍य सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों में आप लग जाइये।

Image 1 Image 2

Check Also

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के अध्‍ययन परिषद के संयोजक बने डा. मनोज सिंह  

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,जौनपुर की कुलपति एवं वैज्ञानिक प्रो. वंदना सिंह के आदेश …